पिछला लेख था कि किसी भी ब्लॉग का विषय निर्धारित क्यों होना चाहिये ?
अब आप यह जानिए कि किसी भी ब्लॉग का विषय किस प्रकार से चुनना चाहिये.
यह प्रश्न यदि इस प्रकार से देखें कि आप किस विषय पर लिखना अधिक पसन्द करेंगे, तो आप को समझने में ज्यादा सरलता होगी.
यदि आप कुछ समय से ब्लॉगिंग कर रहे हैं तो आप अपने लेखों को देखकर यह सहजता से अनुमान लगा सकते हैं कि आप किस विषय पर लिखना अधिक पसन्द करेंगे.
आप की सरलता के लिए कुछ विषयों की एक सूची भी मैंने बना दी है, आप इनमें से अपनी पसन्द के विषय सरलतापूर्वक चुन सकते हैं.
यह इस प्रकार है ---
1. भाषा-साहित्य
2. हास्य-व्यंग्य
3. कविता
4. सम-सामयिक
5. तकनीक
6 . संगीत-मनोरंजन
7. धर्म-अध्यात्म
8. फ़िल्म-टेलीविजन
9. आत्म-विकास
10. समीक्षा
11. जीवन-शैली
12. खेल-कूद
13. संस्मरण
14. पूँजी-निवेश
15. फोटो-पेंटिंग
16. चुटकुले और हास्य-व्यंग्य
17. घर-संसार
18. कार्टून
19. सैर-सपाटा
20. कथा-कहानी
21. सौंदर्य
22. विज्ञान
23. राजनीति
24. सेहत
मुझे लगता है कि आप जिस किसी विषय पर लिखना चाहें वह इसमें सरलता से मिल जायेगा. आप इनमें से अपनी पसन्द का कोई एक विषय चुन सकते हैं.
और हाँ, इस बात का पूरा ख़याल रखियेगा कि आपके लेख उसी विषय पर ही केंद्रित रहें.
यदि आप ने 'राजनीति' विषय चुन लिया है तो उसी पर लिखें परन्तु आप यदि कोई अपनी लिखी कहानी को भी नेट पर डालना चाह रहे हैं तो उसे एक नए ब्लॉग में लिखें.
इस बात से मत घबराएं कि यदि आप दूसरी कहानी नहीं लिखेंगे तो आप का वह एक कहानी वाला ब्लॉग चिट्ठों की आने वाली बाढ़ में कहीं दब-छिप जायेगा.
इसका उपाय है कि आप दोनों ब्लॉगों को एक दूसरे पर लिंक दे दें. इससे दोनों एक दूसरे का प्रचार करेंगे.
आइये अब एक उदाहरण से भी समझिये कि सही विषय का चुनाव एक ब्लॉग को किस प्रकार से ऊँचाइयों पर ले जाता है --
एक ब्लॉग है ' थोड़ा सा सुकून ' ( मैं इस पर अक्सर गाने सुनने के लिए जाता हूँ. नए पुराने हर तरह के सुपर हिट गाने हैं जिन्हें सुनकर दिल खुश हो जाता है.
इस ब्लॉग का विषय है - गाने.
मात्र फिल्मी गीतों पर आधारित यह ब्लॉग ब्लॉग-जगत में अत्यन्त लोकप्रिय है. कम समय में ही इस ब्लॉग ने अच्छी प्रसिद्दि पायी है, मात्र अपनी विषय-वस्तु के कारण.
एक पुराना चिट्ठा है 'सारथी' यह एक सामाजिक चिट्ठा है. यह सामाजिक समस्याओं को हमेशा उठता रहता है और विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ भी देता है. अपनी सामाजिकता के कारण यह अत्यन्त लोकप्रिय है. --
यहाँ पर आप चुटकुले नहीं पाएँगे और न ही तकनीकी लेख जैसे की मैं लिखता हूँ. यहाँ पर बहुत ही शिक्षाप्रद, संस्कार और ज्ञान की बातें होती हैं. आप जरूर देखें.
इसमें आप 'सिंह इज किंग' का मूवी रिव्यू भी नहीं पायेंगे.
अंत में,
संक्षिप्त में कहूं तो विषय-वस्तु का चुनाव केवल किस विषय पर लिखने पर ही निर्भर नहीं करता है बल्कि यह बात भी उतनी ही महत्वपूर्ण है कि हमें क्या नहीं लिखना चाहिये.
Browse » Home »
ब्लॉग-विषय
» चिट्ठे का विषय किस प्रकार से चुनें ?
Sunday, May 9, 2010
चिट्ठे का विषय किस प्रकार से चुनें ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

इसी सोच के तहत मैंने भिन्न-भिन्न ब्लॉग बनाए थे, परन्तु दूसरी तरह की सलाह के कारण मैंने एक ही ब्लॉग पर विभिन्न टैग लगा कर पोस्ट करना शुरू किया।
फिर मुझे वापस भिन्न ब्लॉग शुरू करने Pअड़े क्योंकि जो लोग ग़ज़ल पसन्द करते थे, वो उसी ब्लॉग पर जाते थे, सभी सूचनाओं के बावजूद।
हा हा हा
आपको यह असुविधा इसलिए हुई क्योंकि हमने यह आलेख मार्ग-दर्शन हेतु नहीं लिखा था.
पर अब हमारा यह आलेख प्रस्तुत है.
साथ ही आपकी यह टिप्पणी अन्य पाठकों और साथी ब्लोगरों का मार्ग-दर्शन करती रहेगी.
हिमांशु जी आपकी इस टिप्पणी के लिए धन्यवाद.
अच्छी सलाह!
धन्यवाद मनोज जी
:)
अच्छी सुझाव् हैं..हम तो पहले ही अमल कर रहे हैं.
-गाने वाला ब्लॉग २००८ के बाद अपडेट ही नहीं है.रश्मि जी पहले सक्रीय हुआ करती थीं.अब शायद ब्लॉग्गिंग छोड़ दी है.
'अतुल का हर दिन एक गीत [बोल के साथ]' बहुत अच्छा और नायब ब्लॉग है.गाने के वर्डप्रेस पर एक से एक बेहतरीन ब्लॉग हैं..जहाँ विषय के अनुसार भी गीत मिल जायेंगे..
i like your respect for hindi i also want that people can't forget the hindi sorry i type in english because i am weak in hindi typing and now the time i imporve my hindi typing ...
अच्छी सलाह