सारे ब्लॉग्स के लिंक खुल चुके हैं.

Monday, May 3, 2010

सावधान !! आप का ब्लॉग खतरे में,


यह लेख केवल उन्हीं ब्लॉग लेखकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने ब्लॉग से प्यार करते हैं.

यदि आप अपने ब्लॉग में अपनी व्यक्तिगत बातें लिख रहे हैं या अपनी रचनाएं लिख रहे हैं और आप को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई पढ़ रहा है या नहीं, टिप्पणियाँ भी आप अपने लेख के लिए ज़रूरी नहीं समझते हैं तो यह लेख भी आप के लिए बेकार साबित होगा.

यदि आप किसी राजनीतिक विषय या किसी ऐसे विषय पर लेख लिख रहे हैं जिस के लिए पाठक और टिप्पणियाँ ज़रूरी हैं तो आप को ज़रूर ही यह लेख ध्यान से पढ़ना चाहिए.

यदि आप दो-तीन महीने से ब्लॉगिंग कर रहे हैं और आप की ब्लॉगिंग सीरियस है तथा आप लंबे समय तक लिखना चाहते हैं,

परन्तु अभी तक आप ने यह नहीं सोचा है कि आप किस विषय पर लिख रहे हैं या लिखेंगे तो आप का ब्लॉग खतरे में पड़ने वाला है.

ब्लॉगिंग शुरू करते समय तो हमें इस बात का ध्यान नहीं रहता कि हम किस विषय पर लिख रहे हैं,

परन्तु यदि जल्द ही हम इस और ध्यान नहीं देते हैं तो हमारे ब्लॉग की धीरे-धीरे मृत्यु होने लगती है.

किसी भी ब्लॉग की सांसें उसके पाठक और टिप्पणियाँ ही होते हैं.

अतः यह ध्यान देना ही होगा कि पाठक किस ब्लॉग पर जाता है और क्यों ?

पाठक उसी ब्लॉग को पसंद करते हैं जहाँ पर उनकी पसंद की सामग्री प्रचुर मात्र में मिल जाती है. यही आपके ब्लॉग को उन्नत बनाता है, उच्च रैंकिंग भी दिलाता है.

कोई भी पाठक किसी भी चिट्ठे पर उसके लेखों की गुणवत्ता और और संख्या को देखकर ही जाता है.


यदि आप के ब्लॉग पर 40 चुटकुले या व्यंग्य और 25 तकनीकी लेख लिखे गए हैं तो वह पाठक जो चुटकुला-प्रेमी है उसी ब्लॉग को पसंद करेगा जिस पर 60 चुटकुले हों या तकनीकी लेख न हों.

ऐसे फालतू के बोर लेखों से उसे क्या ! वह तो बस कुछ चुटकुले ही पढ़ना चाहता है.

चुटकुला-प्रेमी तकनीकी लेखों को देख भाग खड़ा होगा और ठीक ऐसा ही तकनीकी लेखों को पसंद करने वालों के साथ भी होगा.

अतः समय रहते अपने ब्लॉग का विषय सोच-समझ कर निर्धारित कर लें.

यदि आप को लगता है कि आप चुटकुले, खेल, व्यापार आदि विभिन्न विषयों पर लिख सकते हैं तो बेहतर होगा कि आप प्रत्येक के लिए अलग- अलग ब्लॉग बना लें.

अभी तो कुल मिलाकर हिन्दी में 14000 ( चौदह हज़ार ) ब्लॉग भी नहीं हुए हैं. अतः सम्भव है कि आप के ब्लॉग पर पाठक आ ही जाते हों, पर 2010 में या उसके बाद के वर्षों में क्या होगा इस पर भी यदि आज ही न सोचा गया तो कल आप का ब्लॉग ( चिट्ठा ) दम तोड़ देगा.

आपकी सुविधा हेतु

अगला लेख होगा-- " ब्लॉग का विषय कैसे चुनें ? "

Comments :

7 टिप्पणियाँ to “सावधान !! आप का ब्लॉग खतरे में,”

प्रश्न यह नहीं है कि लोग क्या पसंद करते हैं। पसंद के चक्कर में जो ब्लॉगिंग हो रही है,उसी का नतीजा है कि अन्य भाषाओं के ब्लॉग की तुलना में हिदी ब्लॉगिंग पीछे है। इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि होना क्या चाहिए। अगर किसी को फूहड़ शेर पर ताली बजाना अच्छा लगता है,तो इसका मतलब यह नहीं कि उनकी टिप्पणियों के लिए ब्लॉग पर वही सब लिखा जाए।

कुमार राधारमण said...
on 

@कुमार राधारमण : आप खुद ही बताइये कि कितने हैं फूहड़ शेर पर ताली बजाने वाले !
कम ही हैं.
अच्छी चीज़ के प्रशंसक अधिक हैं, यह भी स्वतः सिद्ध है.
आज हिंदी ब्लॉग-जगत में सबसे अधिक टिप्पणी पाने वाले समीरलाल जी (उड़न-तश्तरी)हैं.
तो उन्हीं से क्यों न प्रेरणा ली जाय !
और फिर प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव भी तो होता है यदि वह अच्छे स्वभाव वाला होगा तो रचनात्मक ही लिखेगा अन्यथा फूहड़ और अश्लील लिखने से कौन रोक सकता है !
हाँ, आप और हम ऐसा अवश्य कर सकते हैं कि ऐसे लोगों के ब्लॉग पर ही न जाएँ. यदि भूले से चले भी गए तो टिप्पणी न करें. यदि कर भी दी तो प्रशंसा तो कदापि न करें.

E-Guru Rajeev said...
on 

राजीव जी... टिप्पणी एक तरह बलो्ग लिखने वाले की आत्म संतुष्टी की खुराक है,जो इस समय बलो्ग जगत मे हर बलोग्र चाहता है,जब आप नये होते हो तो जो लोग बरसो से लिख रहे होते है,जब वह सराहते है..तो कभी-कभी स्तरीय रचना ना होते हुए भी आपको उत्साहित करते है,बस यही से अपने बारे मे मुगालता शुरू हो जाता है ,नवांगन्तुक को,और ुन सबको अपने स्तर का समझने की भूल कर बैठता है..लेखन कोई वस्तु नही जिसे कोई भी,जब चाहे प्रयोग मे ला सके .यह साधना एवं लगन का प्रारूप है..जो कठिन तपस्या के ही प्राप्त किया जा सकता है....सुंदर सलाह एवं कठिन परिश्रम से की गई रचना....उत्तम

कमलेश वर्मा said...
on 

बहुत अच्छी प्रस्तुति।

मनोज कुमार said...
on 

पने ब्लाग से बहुत प्यार है और निस्संदेह टिप्पणियों से भी है। जब से कितनी टिप्पणी और कितनी पोस्ट वाला विजेट खराब हुया है ब्लाग मे कुछ कमी खटकती है। जल्दी से उसके बारे मे भी कुछ करें। आपकी सलाह काम की है। धन्यवाद और शुभकामनायें

निर्मला कपिला said...
on 

नए ब्लॉगर को पढ़ना चाहिए एक बार इसे!

अल्पना वर्मा said...
on 

bahut acha hai

Anonymous said...
on 

Post a Comment

 

" ब्लॉग्स पण्डित " ( ब्लॉगिंग का जानकार )

टेक पाठ !!

S.E.O.वाला !!

टेक टब !! आओ सीखें ब्लॉग बनाना.

टेक बात !! हर तकनीक सनसनी आप तक

टेम्पलेट्स कट !!

विजेट्स ब्लॉग !!

ऐडसेन्स कैश मनी !!

Followers