कैसे पहचानें कि अब आप एक इन्टरनेट कीड़ा हो गए हैं !!
जी हाँ, दोस्तों ब्लॉगिंग अब एक महामारी की तरह से बढ़ रही है. लोग परेशान हो रहे हैं.
पत्नी परेशान है कि कैसे इनकी ब्लॉगिंग की लत छुडाऊँ. घर में रोटी नहीं ई-गुरु बनने चले हैं.
बेटा परेशान सा बाप की कुर्सी के पीछे खडा है कि ये उठें तो मैं अपना ब्लॉग देखूं.
पत्नी कि ब्लॉगिंग से पति परेशान कि इनका वाचन ख़तम हो तो रोटी मिले.
ये बिलागिंग बड़ा ही भारी रोग हो चुका है भारत में. अब तक 6000 रोगियों कि पहचान हो चुकी है.
कैसे जानें इस रोग के लक्षण को. बहुत ही ज़रूरी है यह जानना ताकि आप अपना इलाज समय पर करवा सकें.
1. किसी की शादी में आप अपने पति को 'एडमिनिस्ट्रेटर' और बेटे को 'मोडरेटर' बता कर परिचय दें.
2. जब किसी से मिलने पर आपके मुंह से "जय राम जी की" के जगह पर "जय गूगल जी की" निकल जाए.
3. जब आप अपनी खांसी की दवा भी अपने ई-गुरु राजीव से पूछें.
4. जब आपकी पत्नी को खाना खिलाने लिए ई-मेल करके आपको बुलाना पड़ता हो.
5. जब आप किसी से -- अरे यार, फोटो देखिये -->
6. जब आपकी पत्नी दूसरी महिला से आपके बारे में कहे कि -- अरे सखी ! मेरे वो तो अब सुबह की कुल्ली भी पहली पोस्ट पब्लिश करके ही करते हैं.
दूसरी महिला - ये ई-गुरु तो बरबाद करके ही छोड़ेगा मेरे पति को, कल मेरे पति को फोटो लगना सिखाया था और आज विडियो लगाना भी सिखा दिया है.
और ये अब एक आर्टिकल में फोटो तो दूसरे में विडियो लगा रहे हैं.
और तो जैसे कोई काम रह ही नहीं गया है.
बच्चे की फीस इन्टरनेट में घुसा दी है. ये ई-गुरु तो बस पैसा डुबोना ही बता रहा है, कमाना तो बिल्कुल भी नहीं.
(वैसे मुझ पर बहुत ही बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं आप सभी ने. साथियों बहुत ही जल्द मैं कमाई की भी बात करूंगा.)
7. जब आप किसी को बीच सड़क पर धिक्कारने लगें कि -- क्या !! तुम्हारा कोई ब्लॉग नहीं है !! (बेवकूफ औरत)
8. जी आप का एड्रेस क्या है, सुनते ही आप के मुंह से निकल जाए - ****@gmail.com
या फ़िर आप बोल जाएँ - *****.blogspot.com
9. जब आप किसी से मिलते ही उसका URL एड्रेस (Blog Address) पूछ बैठें.
Monday, May 10, 2010
9 तरीके जानने के : क्या आप इन्टरनेट कीड़ा हो गए हैं !!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

लाजवाब पोस्ट!!!
घर -घर (ब्लॉगर-ब्लॉगर) की कहानी!
हे हे हे
हा हा, लाज़वाब पोस्ट, अभी सरकार एक कानून बना देगी... ब्लागर को देखते ही निशाना लगाओ... मीडिया भी चिल्लाएगा... जाने कौन कौन से लोग चले आये हैं... कुछ भी अनाप शनाप लिख डालते हैं...
सही व्यंग्य लिखा है..
पुराने रोग को फिर से याद दिला दिया |
हाय! ये बीमारी..कुछ दवा भी तो बताते!
लाजवाब पोस्ट. शुक्र है कि एक भी लक्षण मुझसे नहीं मिलते..संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता...सचेत करने के लिए आभार.
धांसू
शुक्र है! हम तो अभी लार्वा ही हैं, कीडा नहीं हो पाए हैं :-)
हमें तो लग चुका है ये चस्का.....ब्लागिंग चीज ही ऐसी है....!!!!
http://idharudharki1bat.blogspot.com
THANK GOD MAIN BACH GYA;;;;;;;;;;HAHAHAHAHAH
मजेदार.
भार्इ राजीव जी
एक समस्या आन पडी है । सम्भव हो तो निदान बताइये ।
मेरे ब्लाग 'महाकवि वचन' ठीक से नहीं खुलता है । मैने अपनी टेम्प्लेट भी कई बार बदली पर कुछ फायदा नहीं हुआ । समझ नहीं पा रहा हूं क्या करना चाहिये ।
कुछ समाधान हो तो बताइयेगा ।
आपका- आनन्द
एक जीनियस में छुपे एक व्यंग्यकार को बधाई
- राजेन्द्र स्वर्णकार
शस्वरं
गुरू सही बात है तब तो ये रोग हमे भी लग चुका है। कैसे निजात पायें ये भी बता दें। शुभकामनायें
wah ,beta bloggers ki bajane ka naya aur mazedar tarika post ke roop me ..achchha masal dala hai post me ...aayushman bhv
LAJAWAAB.. SHUKRA HAI MAIN AB TAK BACHA HUA HOON.. :)
मैं तो आलरेडी कीडा हूँ भाई।
................
नाग बाबा का कारनामा।
व्यायाम और सेक्स का आपसी सम्बंध?
bahut der se padi par lajwab post!!!
kaya bat hai
yeh duniya ka future hai