G-8 हिन्दी ब्लॉग जगत में एक नई क्रान्ति (एक संक्षिप्त परिचय)
जनवरी माह नए संकल्प लेने और यह ठान लेने का समय होता है कि पिछली गलतियां इस बार नहीं होंगी. इस नए साल में हिन्दी ब्लॉग जगत में मैं ई-गुरु राजीव आप का स्वागत करता हूँ.
अब तो खिचडी आने को है. हम भी नहा-धो कर ब्लॉगिंग को तैयार हो चुके हैं. आख़िर कब तक रजाई में छिपे रहेंगे.
दरअसल हम अपनी ब्लॉगिंग का ब्लू-प्रिंट तैयार करने में जुटे हुए थे.
31 दिसम्बर तक तो यह सोचा था कि सन 2009 में अपने ब्लॉग " ब्लॉग्स पण्डित " को जैसे-तैसे हिन्दी के टॉप 5 ब्लॉग्स में शामिल करा ही लेंगे. और दूसरे विषय जिन पर हम नहीं लिख पाये थे जैसे ब्लॉग सजाना और कमाना उन पर जी भर कर लिखेंगे. ताकि सबको सब कुछ बता पायें.
पर पहली जनवरी को एक Anonymous (अनोनिमस) ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी कि हमारी आँखें फटी की फटी रह गई. (आँखें या दिमाग !!)
किसी ने (मुझे पता है कि वह कौन था) यह टिप्पणी में लिखा था : "आप ई-गुरु तो नहीं लगते." 
पूरे 10 दिन तक हम ने सोचा और फ़िर 8 ब्लॉग्स का एक समूह तैयार किया है. मैंने इन 8 ब्लॉग्स के समूह को G-8 नाम दिया है.
मेरे ये G-8 हिन्दी ब्लॉग जगत में धूम मचा देंगे.
आप सभी को सारे सवालों का जवाब देंगे ये G-8. ये आठ सितारे किसी भी विषय को नहीं छोडेंगे और आपके सारे सवालों का हल भी देंगे.
दरअसल हम भी उस अनोनिमस के साथ हो लिए थे और सोचा कि इन सज्जन की समस्या को दूर किया जाय. वह सही भी था क्योंकि अगर कोई गुरु कोई बात सही ढंग से न सिखा पाये तो गुरु का ही दोष है.
अतः मैंने अपने ज्ञान को आठ भागों में बाँट दिया और अब हर किसी पर बराबर ध्यान दे पाऊंगा.
अब इतना तो तय है कि हम लाख कोशिश करें अपने इन आठ ब्लॉग्स को टॉप १० में जगह दिला दें तो असंभव सी बात है अतः हमने ऐसा कुछ भी नहीं सोचा.
बस इतना ही सोचा है कि ये आठ ब्लॉग अपने -अपने काम को ईमानदारी से करते चलें तो अच्छी रैंक तो बना ही लेंगे भले ही टॉप 10 में ना आ पायें.
ये आठ ब्लॉग इस प्रकार से हैं -
1. " ब्लॉग्स पण्डित " -यह ब्लॉग अब से आपको ब्लॉग को प्रोफेशनल तरीके से लिखना और पढ़ना और आपके ब्लॉग को किस प्रकार से ऊपर उठाना है यह सिखायेगा. आपको प्रोफेशनल ब्लॉगर बनाने का पूरा जिम्मा " ब्लॉग्स पण्डित " को दिया गया है. यह आपको नेट्वर्किंग के छिपे हुए पहलुओं से भी परिचित कराएगा. 
2. टेम्पलेट्स कट - इस ब्लॉग से आप अपने ब्लॉग के लिए अच्छे-अच्छे टेम्पलेट्स पा सकते हैं. यह आपको टेम्पलेट बदलना भी बतायेगा. आपको ब्लॉग के एक कॉलम, दो कॉलम, तीन कॉलम के टेम्पलेट्स ही नहीं आपको वर्डप्रेस और मैगजीन स्टाइल टेम्पलेट्स भी उपलब्ध कराएगा. सब कुछ फ्री.
3. विजेट्स ब्लॉग - यह ब्लॉग आपको इन्टरनेट पर उपलब्ध हर तरह के विजेट्स सिर्फ़ एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा. आपको कहीं और से विजेट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.
आपको कुछ मेरे विजेट्स और दूसरे ब्लॉगर्स के विजेट्स भी मिल पायेंगे.
4. टेक टब - टेक टब के द्वारा आप ख़ुद भी एक टेम्पलेट निर्माता बन सकते हैं. साथ ही साथ यह आपको ब्लॉगर और वर्ड प्रेस की ब्लॉगिंग को समझाने में मददगार भी होगा. यह ब्लॉग नए से नए और पुराने से पुराने ब्लॉगर के लिए उपयोगी साबित होगा.
आप अपनी पसंद का हैक टेक टब से निकालिए और अपने ब्लॉग में लगाइए और देखिये कमाल.
अगर " टेक टब " में नहीं नहाया तो क्या किया !!
5. S.E.O. वाला - यह ब्लॉग आपको S.E.O. से परिचित कराएगा. नए ब्लॉगर बल्कि ये कहूं कि हिन्दी का कोई भी ब्लॉगर इन करिश्मों से परिचित नहीं है. यह स्थिति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हिन्दी की गूँज अगर पूरे विश्व में सुनानी हो तो यह ब्लॉग पढ़ें.
मेरे कथन का तात्पर्य है कि यदि आप चाहते हैं कि उगांडा, नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों के लोग भी आपका ब्लॉग पढ़ें तो यह ब्लॉग तो आपके लिए वरदान है.
6. Adsense Cash Money - यदि आप अपने ब्लॉग से धन नहीं कमाते हैं तो मेरी नज़र में आपकी ब्लॉगिंग व्यर्थ है.
धन कमाने के टिप्स और ट्रिक्स सब बिल्कुल सरल अंदाज़ में.
7. टेक बात - यह ब्लॉग आपके लिए तकनीक से जुड़ी ख़बरों को आप तक पहुंचायेगा.
हर सनसनी जो तकनीकी रूप से महत्त्व रखती हो " टेक बात " पर उपलब्ध होगी.
8. टेक पाठ - टेक पाठ के पाठ तो सीक्रेट हैं.
यह ब्लॉग तो आप देख कर ही जानिए और समझिये. इससे बेहतरीन ब्लॉग हिन्दी में नहीं होगा.
अब यह ई-गुरु अपने उस अनोनिमस भाई के लिए ढेर सारे प्यार और नए सुधार के साथ उपस्थित है, उम्मीद है कि उसे यह सब पसंद आएगा.
मेरे अनोनिमस भाई तुम अनोनिमस क्यों हों !
सामने आओ और खुल कर कहो जो भी कहना चाहो. मैं हर तरह की टिप्पणियाँ स्वीकार करता हूँ और सकारात्मक उत्तर देता हूँ. अतः डरो मत सामने आकर कहो कि क्या अभी भी कोई कमी है, साथ ही यह भी बताना कि क्या अब मैं तुम्हारी उम्मीदों पर खरा उतरा या नहीं.
आप सभी से निवेदन है कि मुझे एक नया ब्लॉगर मानते हुए अपने सवाल नए सिरे से करें क्योंकि मैं अपने G-mail के 1477 मेल को unread ही रहने देना चाहता हूँ.
हाँ, यह वादा करता हूँ कि अब सारे प्रश्नों के उचित उत्तर, सही समय पर मिल जायेंगे.
(यह लेख मूल लेख होने के कारण सभी आठों ब्लॉग पर उपलब्ध होगा.)



23 टिप्पणियाँ on "G-8 हिन्दी ब्लॉग जगत में एक नई क्रान्ति (एक संक्षिप्त परिचय)"
मेरी शुभकामनाये आपके साथ हैं...
बहुत उम्दा और नेक विचार है......
आपका प्यार ऐसे ही सभी ब्लोगर्स पर बना रहे.....
आठों ब्लोग्स आप के खूब सफल रहें.
बहुत बहुत शुभकामनायें.
[टाइटल बार के नीचे हल्के पीले रंग में लिखे शीर्षक [आलेख etc]दिखायी नहीं दे रहे.
सफ़ेद background है शायद इस लिए???]kripya jaanch len.
काफ़ी मनोयोग की दरकार होगी. धन्यवाद इस महत्वपूर्ण उद्योग के लिये.
राजीव महेश्वरी
आपकी समस्या कोई बड़ी नहीं है. मैं भी paasword लगता हूँ पर कभी भूला नहीं.
यह दुःख की बात है, आप भूल गए.
अगली बार paasword याद रखने लायक ही बनाइएगा.
Look at this link, ( http://www.scribd.com/doc/2349461/Forgot-Your-Window-Password- )
it will be helpful for you.
Best of luck.
यह एक assembled PC है, जिसके हर पुर्जे तक को हिला-डुला के, PC को पटक-पटक के पसंद किया है और शीघ्र ही वह मेरे हाथों का खिलौना होगा और फ़िर मैं आप लोगों के साथ खेलूँगा, जिंदगियां और कैरियर वह भी Blogging से बनाने का खेल, तब तक के लिए आप धैर्य रखें.
इस समय अपने कामचलाऊ साथी लैपटॉप के साथ आप सब के सामने हाज़िर हूँ.
तब तक के लिए आपका होम-वर्क
आप ऑरकुट ज्वाइन करें और मुझे भी अपना साथी बना लें. :)
हां एक बात जरूर है -- एक चिट्ठा चलाने में अच्छे अच्छे चिट्ठाकरों को कठिन पड रहा है, इतने सारे कैसे चलाओगे?
क्या यह बेहतर न होता कि एक चिट्ठे में 8 विभाग बना देते?
सस्नेह -- शास्त्री
आपकी प्रोत्साहन स्वरूप टिप्पणी के लिये आपकी आभारी हूं.आपके मार्गदर्शन की बहुत ज़रुरत है.मुझे तो कुछ भी नहीं आता.सिर्फ़ रचनायें लिख के प्रकाशित कर पाती हूं.अब आप सबके गुरूजी हैं तो मेरे भी हुए.इसलिये मेहरबानी करके मुझे अपने ब्लाग को लोगों के पढ़ने देखने लायक बनाना सिखायें.बहुत बहुत धन्यवाद,
अनीता सोनी
गुरु जी अब तो आ जाओ कब से पल्कें बिछाए बेठै हैं ।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }